फिरोज़ खान
बारां (मातृभूमि न्यूज़)। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया राजस्थान के स्टेट जनरल सैकेट्री पद पर अब्दुल अजीज बारां का चयन हुआ। चयन होने के पश्चात् अब्दुल अजीज आज जयपुर से बारां प्रथम बार आये, तब बारां आने पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया बारां के सैकेट्री इफ्तिखार अहमद उर्फ बबलू भाई के नैतृत्व में भाईजान के मकान के पास अब्दुल अजीज का जोरदार स्वागत् किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220914-WA0133-1024x577.jpg?resize=640%2C361&ssl=1)
अब्दुल अजीज को फूल मालाओं से लाद दिया गया, साफे पहनाए गये, आतिशबाजी चलाकर नारेबाजी की गई तथा मिठाई वितरित की गई। अब्दुल अजीज के समर्थकों, हितेषियों ने अब्दुल अजीज को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि अब्दुल अजीज वर्ष 2014 से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इण्डिया जिला बारां के जिलाध्यक्ष के रूप में लगातार निर्विवाद एवं निर्विरोध रूप से कार्य करते आ रहे हैं, उनके कार्यकाल में जिले में इस पार्टी ने काफी तरक्की की है। वर्तमान में अब्दुल अजीज नगर परिषद बारां में वार्ड संख्या 48 से वार्ड पार्षद भी हैं।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220914-WA0132-577x1024.jpg?resize=577%2C1024&ssl=1)
43 वर्षीय अब्दुल अजीज ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी होकर राजनीति की बेहतर सोच और समझ रखते हैं। अब्दुल अजीज के जनरल सैकेट्री बनने पर पार्टी के सभी लोगों में खुशी का माहौल है। स्वागत् करने वालों में प्रदेश सचिव सादिक सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष अहतशाम उद्दीन सिद्दीकी, शहादत अंसारी, जिला सचिव जाकिर रंगरेज, नगर अध्यक्ष असलम अंसारी (कालू), इफ्तिखार अंसारी, इरशाद अंसारी, गुलशेर अहमद, एस.डी.टी.यू. जिलाध्यक्ष अरशद अंसारी, मोहम्मद कमर, अलीम मंसूरी, आबिद टेलर, वसीम शेख, रईस अंसारी, रईस अहमद, साजिद शेख, शेर अली, सलामत अंसारी सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।