धर्मेन्द्र ओझा
समरानियां (मातृभूमि न्यूज़)। प्रजापति समाज के सीताबाड़ी मंदिर पर सोमवार को बैठक संपन्न हुई, जिसमें अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद प्रजापति अतिथि के रूप में उपस्थित हुऐ।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221219-WA0107-1024x789.jpg?resize=640%2C493&ssl=1)
इसमें 10वी 12वी और कोलेज के छात्र छात्राओं के सत्र 2021-22 मे 80%अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं और समाज का नाम रौशन करने वाले कर्मचारी अधिकारी व विभिन्न प्रतियोगिता में जिला राज्य राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को 26 दिसम्बर 12 बजे बारा में होने वाले कार्यक्रम में समिल्लित होने का सभी को आमंत्रण दिया और समाज के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में समाज के प्रमुख पुन्ना लाल प्रजापति समरा निया, सीताराम प्रजापति, रमेश चन्द प्रजापति सिरसोद, अमान प्रजापति खटका, नरेश पोटर, उदय लाल प्रजापति ऊनी, रामदयाल प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति पेनावदा, बच्चू लाल प्रजापति, हेमराज प्रजापति, देवेंद्र प्रजापति, सुमरन प्रजापति, सुनील प्रजापति, राजकुमार प्रजापति आदि व्यक्तियों ने सम्बोधित किया।