मूवी को बताया अश्लील, सनातन धर्म का अपमान करने का लगाया आरोप
धर्मेन्द्र ओझा
समरानियां (मातृभूमि न्यूज़)। केलवाड़ा कस्बें के विश्वकर्मा तिराहे पर शनिवार को बजरंग दल एवं विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से पठान मूवी का बहिष्कार करते हुए नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221217-WA0159-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
प्रखंड व्यवस्था प्रमुख भुवनेश गोस्वामी ने बताया की विहिप एवं बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष रामकल्याण ओझा, बजरंग दल प्रखंड सयोंजक मुकेश भारती के नेतृत्व में पठान मूवी को लेकर नारेबाजी की फ़िल्म निर्माता, अभिनेता, अभिनेत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया एवं पठान मूवी पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप लगाया एवं मूवी को अश्लील बताया इस दौरान विहिप उपाध्यक्ष दीपक सोनी, राजू सेन, पुरषोत्तम कुशवाह, गौरक्षा प्रमुख रामवीर मीणा, मोहित प्रजापत, अरविंद यादव, नेमीचंद राठौर, शुभम प्रजापत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।