राजेन्द्र नामा

बारां (मातृभूमि न्यूज़)। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष त्रिशला जैन ने बताया कि क्लब का पदस्थापना समारोह जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के मुख्य आतिथ्य एवं कोटा से पधारी डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमेन स्वाति गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य में बड़े जोर-शोर से सम्पन्न हुआ।

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील प्रार्थना क्लब सचिव विनीता विजय द्वारा एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। नेहा गुप्ता अंजू मारु और किरण जैन द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।

वर्ष 2021-2022 की अध्यक्ष चन्दा ठाकुरिया ने अपने कार्यकाल के बेस्ट प्राइज का वितरण किया। साथ ही 2022-2023 की अध्यक्ष त्रिशला जैन का परिचय दिया एवं पूरी सभा का स्वागत शब्द चन्दन से किया। क्लब सचिव शिल्पा गर्ग ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण किया।

तत्पश्चात पिछली सचिव विनिता विजय द्वारा पिछले वर्ष किये गए कार्याे का लेखा-जोखा दिया। नए अध्यक्ष द्वारा आगामी वर्ष भर की योजनाओं को सबके सामने रखा। मुख्य अतिथि द्वारा आगामी कार्यकारिणी को एवं नए सदस्यों को पदस्थापन करवाया गया। मुख्य अतिथि उर्मिला जैन भाया का परिचय चार्टेड प्रेसिडेंट ललिता टोंगिया द्वारा बड़े ही उत्कृष्ट शब्दों में दिया गया।

मुख्य अतिथि उर्मिला जैन भाया ने अपने उदबोधन में कहा कि इनरव्हील क्लब हमेशा से ही बहुत अच्छे कार्य कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

विशिष्ट अतिथि स्वाति गुप्ता ने बताया कि इनरव्हील क्लब बारां मे हमेशा से आती रही हूं और क्लब हमेशा से सेवा, सामाजिक, सांस्कृतिक क्षेत्र में उच्च स्तरीय कार्य कर रहा है और उन्होंने बारां क्लब के सभी कार्यों को सराहा।

वाइस चेयरमेन का परिचय क्लब की चार्टर सेक्रेटरी मृदुला द्वारा दिया गया। पुराने अध्यक्ष, सचिव ने नए अध्यक्ष, सचिव को कॉलर व पिन पहनाकर  स्वागत किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन बिंदु मारू द्वारा किया गया और कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बारां जिले के करीब 20 पत्रकार बंधुओं को पिछले वर्ष की अध्यक्ष चंदा ठाकुरिया द्वारा मोमेन्टो भेंटकर सम्मानित किया गया। एक-दूसरे को बधाइयां दी और आगामी वर्ष के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए।

इस प्रोग्राम में प्रेरणा शर्मा, अनीता सेठी, कृष्णा राठौड़, सीमा अग्रवाल, चित्रा जैन, किरण जैन, आराधना ओझा, सीमा सिंह, रजनी गर्ग, मीना अरोड़ा, नेहा गुप्ता, प्रिंसी टक्कर, सुमन गोयल, अंजू मारू, लक्ष्मी गोयल, मंजू बंसल, सुधा अग्रवाल, नीतू गुप्ता, चारू गुप्ता, बबीता ठाकुरिया, नैना सुमन, सुनीता यादवेंद्र, दिव्या उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत मे उपाध्यक्ष प्रेरणा शर्मा द्वारा सभी आगन्तुको का धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: