फिरोज़ खान
सीसवाली (मातृभूमि न्यूज़)। कस्बे के वार्ड नं 1 व 2 में जलदाय विभाग की पाइप लाइन 2 सप्ताह से टूटी हुई है।जिसको अभी तक भी ठीक नही किया गया। इस कारण बस्ती में तलाई का रूप ले लिया है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220909-WA0071-472x1024.jpg?resize=472%2C1024&ssl=1)
वार्डवासियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत करा दिया गया। उसके बाद भी ध्यान नही दिया जा रहा है। इस रास्ते से बालक बूढ़े, महिलाओं का आना जाना दूभर हो रहा है। वार्डवासी यह त्रासदी गत 2 सप्ताह से भुगत रहे हैं। यह वार्ड सीनियर स्कूल के पास वाली चांद तलाई बस्ती है। बस्ती के लोगो ने बताया कि व्यर्थ पानी बहने से मोहल्ले में भी दिक्कत हो रही है। और नलों में भी गंदा पानी आ रहा है।इस गंदे पानी के कारण कई प्रकार की बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है।