![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220815-WA0635.jpg?fit=1000%2C664&ssl=1)
इंसाफ अली
छीपाबड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। उपखंड स्तर पर स्वतंत्रता दिवस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें तहसीलदार त्रिलोक चंद शर्मा व सरपंच सीमा जैन के द्वारा छीपाबड़ौद पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अब्दुल वहीद व कॉन्स्टेबल कंवरपाल को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220815-WA0636.jpg?resize=640%2C475&ssl=1)
पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाने पर थाना अधिकारी रविंद्र सिंह जादौन ने कहा कि सार्वजनिक मंच पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाना पुलिस के लिए गर्व की बात है। इस सम्मान के लिए उपखण्ड प्रशासन का सभी पुलिस कर्मियों ने आभार व्यक्त किया।