कोटा प्रेस क्लब में आयोजित हुई बैठक
दुष्यत सिंह गहलोत
कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) कोटा इकाई की बैठक आज कोटा प्रेस क्लब मे आयोजित की गई। जार कोटा इकाई के जिलाध्यक्ष असलम रोमी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221219-WA0163-1024x504.jpg?resize=640%2C315&ssl=1)
जार कोटा इकाई कार्यकारिणी में संरक्षक गजेंद्र व्यास और गिरीश गुप्ता को बनाया गया। महासचिव यतीश व्यास को बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गौतम, कोषाध्यक्ष हरिमोहन मेहरा, उपाध्यक्ष संजय चौबीसा, विशाल उपाध्याय, तंजीम खान, कमल यदुवंशी, रुबीना काजी, आसिफ खान को बनाया गया। सचिव सुशील श्रीवास्तव, और सह सचिव अंकित गोचर को बनाया गया। संगठन मंत्री इंसाफ अली,प्रदीप अरोड़ा,संजीव सक्सेना, महेश अरोड़ा, मेहनाज पटेल, राजेश कुमारी प्रजापति, रीना खान को बनाया गया है। प्रेस प्रवक्ता नईम अली को बनाया गया। जिलाध्यक्ष असलम रोमी ने कहा कि जार हमेशा पत्रकारों के हित में कार्य करेगी,उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून,जार कार्यालय के लिए भूखण्ड की सरकार से मांग की जाएगी।