शकील खान

छबड़ा (मातृभूमि न्यूज़)। पूर्व विधायक राठौड़ ने भाजपा के वर्तमान विधायक द्वारा बार-बार पत्र लिख कर विकास कार्य स्वीकृत करवाए जाने की प्रेस विज्ञप्ति पर तंज कसते हुए कहा है की भाजपा विधायक अपनी भाजपा की सरकार में, अपने विधायक रहते हुए पत्र लिख कर कार्य स्वीकृत करवाए तो आज जनता का यह हाल नहीं होता।

ग्रामीण जनता को बताया जा रहा ही की भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से 4 करोड़ के शिक्षा के क्षेत्र में कार्य स्वीकृत करवाए गए हैं, जबकि यह कार्य कांग्रेस शासन में, कांग्रेस के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा और शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला द्वारा 6 जून को ही स्वीकृत किए जा चुके है और 2 अगस्त को NIT लगा दी गई थी और टेंडर क्लियर कर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया था। लेकिन भाजपा के ठेकेदारों ने नींद में सोए हुए और विकास कार्य करवाने की खूंटी चादर ओढ़े भाजपा विधायक को अब बताया गया है। जिसका भाजपा विधायक अब प्रचार कर रहे है की हमने स्वीकृत करवाए है। जनता जानती है की यह कार्य भाजपा शासन में आपके भाजपा विधायक होते हुए क्यू नही स्वीकृत किए गए है आप उस समय स्वीकृत करवाते तो क्षेत्र में आज कई विकास दिखने को मिलता। लेकिन 5 साल भाजपा के शासन काल में कुछ भी काम नहीं करवाया गया और अब कांग्रेस शासन में हो रहे विकास कार्यों को अपने नाम कराने में लगे हुए है। भाजपा विधायक द्वारा विधायक कोष में भी भेदभाव कर के कांग्रेस के सरपंचों को नजर अंदाज कर के अपने चहेते सरपंचों को विधायक कोष का पैसा दिया दिया गया है जिसमे सरकार व जनता का पैसा भ्रष्टाचार की भेट चढ़ रहा है। भाजपा विधायक द्वारा मोतीपुरा थर्मल पावर प्लांट का पैसा जो प्लांट प्रभावित क्षेत्र के गांवों में लगना था वह सारा का सारा पैसा अन्यत्र ग्राम पंचायतों में अपनी चहेते सरपंचों को बंदर बांट कर के भेस्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया है ओर प्लांट प्रभावित क्षेत्र के गांवों में जो पैसा लगाना था उसे कही और लगा दिया है। वही छबड़ा नगर पालिका में भी पूरी नगरपालिका भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई है। राठौड़ ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिल कर छीपाबड़ौद के दानमल उच्च माध्यमिक विद्यालय को अन्यत्र जमीन एलॉटमेंट करवाकर के 4 करोड़ 75 लाख की राशि का तकमीना बनवाकर के स्वीकृति के लिए प्रेषित किया है। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए कोई कमी नही छोड़ी जा रही है। राठौड़ ने भाजपा विधायक से कहा है की यह कार्य भाजपा के शासन में आपके विधायक के रहते हुए नही हुए है फिर लोगो को गुमराह कर रहे हो की पत्र लिखने से मुख्यमंत्री ने कार्य स्वीकृत किए हे जो की बड़ा ही हास्यप्रद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: