साधारण ऑटो चालक से पार्षद बने हैं नागर
जयपुर (मातृभूमि न्यूज़)। नगर निगम हेरिटेज जयपुर के वार्ड 84 से पार्षद नरेश नागर दौसा जिले से निकली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान वे राहुल गांधी से भी मिले और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र की जनता का संदेश उन तक पहुंचाया। पार्षद नरेश नागर ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का कारवां हर दिन दुगनी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ता जा रहा है और आमजन के मन मस्तिष्क में एक सुनहरी और अमिट छाप छोड़ता हुआ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221221-WA0051-875x1024.jpg?resize=640%2C749&ssl=1)
ऑटो चालक से पार्षद बने हैं नरेश नागर- इंसान के हौसले बुलंद हों तो क्या नहीं कर सकता एक ऐसी कहानी को सच साबित कर कर दिखाया है वार्ड नंबर 84 से पार्षद नरेश नागर ने। आटो चालक से पार्षद बने नरेश बताते हैं कि वे बीते 20 साल से कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं उनके अच्छे कार्य को देखते हुए कांग्रेस पार्टी व आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने नगर निगम जयपुर हैरीटेज से पार्षद का टिकट दिया जिस पर नागर ने पार्टी के विश्वास पर खरे उतरते हुए जीत हासिल की। नागर बताते हैं कि विधायक रफीक खान व कांग्रेस पार्टी की वजह से ही मैं इस मंजिल पर पहुंच पाया हूं।