![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220820-WA0184.jpg?fit=1280%2C576&ssl=1)
फिरोज़ खान
बारां (मातृभूमि न्यूज़)। राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलीम भारती के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी जी की जयंती शहर राजीव गांधी ब्रिगेड कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हरीश मेघवाल रहे व अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राकेश गौड़ द्वारा की गई। कार्यक्रम विधिवत राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल माला व पुष्प चढ़ाकर मनाया। जन्मदिन में बारां ब्लॉक अध्यक्ष रेहान गोरी, जिला परिषद प्रत्याशी मेघराज, छात्र कॉलेज प्रतिनिधि भारती मेघवाल, निकिता गौड़, कशिश राइन राधिका भदोरिया, रवीना मीणा, अंकिता मीना, तुषार सैनी, तिलक चौधरी, पप्पू सुमन, जितेंद्र सुमन, कुंज बिहारी शाक्यवाल, श्याम शर्मा, रोहित सुमन, राजेंद्र सुमन,आबिद पठान,वसीम पठान,जावेद गौरी आदि उपस्थित रहे हैं।