दोसे खान जुनेजा

भणियाणा (मातृभूमि न्यूज़)। क्षेत्र के राजमथाई स्थिति एन. आर. नोबल्स अकेडमी विद्यालय मे हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद जी की 116 वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें खो-खो में बालक-बालिका वर्ग कबड्डी में बालक-बालिका वर्ग वॉलीबॉल में बालक वर्ग दौड़ 100 मीटर, 200 मीटर 5 म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में भाग लिया राष्ट्रीय खेल पर्व का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ आज के इस राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंच संचालन नरेश कुमार जी जांगिड़ के द्वारा किया गया और खेल प्रभारी चेना रामजी के नेतृत्व में सभी स्टाफ साथियों द्वारा अपनी महत्वपूर्ण निभाई जिसमें सवाई सिंह जी, इशाक खान जी, चंपा रामजी, नरेश कुमार जांगिड़, युवराज कुमार, अशोक कुमार मुल्ताना राम, गोपाल सिंह आदि के द्वारा खेल आयोजित किए गए। प्रधानाध्यापक सददीक चानिया के द्वारा सभी बच्चों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए की सलाह दी गई। नियमित रुप से खेल खेलने से मानसिक और शारीरिक वृद्धि को प्रोत्साहित करता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक सन्तुलन को बनाए रखना सिखाता है क्योंकि यह हमारे एकाग्रता स्तर और स्मरण शक्ति को सुधारता है। यह किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना करने के लिए जीवन को भी शान्तिपूर्ण बनाता है। यह मित्रता की भावना को विकसित करता है और दो लोगों के बीच के सभी मतभेदों को हटाता है। यह शरीर को सुडोल बनाता है.यह मस्तिष्क को शान्तिपूर्ण रखता है, जो सकारात्मक विचारों को लाता है और हमें बहुत सी बीमारियों और विकारों से दूर रखता रहता है। यह हमें बहुत ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने के साथ ही पूरे शरीर में रक्त संचरण में सुधार करके सभी तरह की थकान और सुस्ती को सुधारता है और शारीरिक और मानसिक अच्छाई को बढ़ावा देता है। यह एक व्यक्ति की कुशलता, कार्य क्षमता को सुधारता है और मानसिक और शारीरिक रुप से थकान होने से बचाव करता है। यह छात्रों के बीच शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का अभिन्न हिस्सा है। खेल और शिक्षा दोनों ही, एक साथ जीवन में सफलता प्राप्त करने के सबसे अच्छे तरीके हैं प्रधानाध्यापक के द्वारा अंत में सभी का आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: