![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220829-WA0327.jpg?fit=1152%2C864&ssl=1)
माँजी
जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। जिले की 191 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा ओलंम्पिक पदक विजेता हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में वॉलीवाल मैच का आयोजन किया गया। श्री एस० आर० बैरवा, कमांडेण्ट, 191 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा किडास्थल पर आये हुये अतिथियों विक्रम सिंह (उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा), कँप सिह राठौर (आर० ए० एस०), हेम सिंह (आर० ए० एस०) का स्वागत किया एवं वॉलीवाल मैच का शुभारम्भ किया। वॉलीवाल मैच मेजर ध्यानचन्द टीम एवं मिल्खा सिंह टीम के बीच खेला गया जिसमें मेजर ध्यानचन्द टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। एस० आर० बैरवा, कमांडेण्ट 191 वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल ने जवानो व उपस्थित स्थानीय लोगों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिये प्रेरित किया तथा ww बताया कि खेलों से व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक तौर पर मजबूत होता है। इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के 05 अधिकारी, 20 अधिनस्थ अधिकारी व 80 अन्य कार्मिकों ने मैच का लुफ्त उठाया।