देई (मातृभूमि न्यूज)। अखिल नागरचाल धाकड महासभा के तत्वावधान मे रविवार को भगवान श्रीधरणीधर महायज्ञ मांडकलां (डोरा) की प्रथम वर्षगांठ पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240525-wa0217989010774353095203-939x1024.jpg?resize=640%2C698&ssl=1)
अखिल भारतीय नागरचाल 108 गांव अध्यक्ष रमेश नागर ने बताया कि भगवान धरणीधर की पुनः मूर्ति स्थापना एवं मंदिर डोरे की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर सुबह 7 बजे यज्ञ हवन व 11 बजे अतिथि स्वागत होगा। सांय चार बजे महाप्रसादी होगी। कार्यक्रम मे राजस्थान सरकार के उर्जा मंत्री हीरालाल नागर,बेगूं विधायक सुरेश धाकड,खानपुर पूर्व विधायक नरेन्द्र नागर,पीपल्दा पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर,शिवनारायण नागर,धाकड युवा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष समुद्र सिंह,महिला इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष मोना सुस्तानी, उतरप्रदेश प्रदेशाध्यक्ष योगेन्द्र धाकड,राजस्थान प्रदेशअध्यक्ष हेमराज नागर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तुलसीराम नागर,कन्हैयालाल नागर,यूटीआई कोटा पूर्व चेयरमेन रामकुमार मेहता सहित उतरप्रदेश,मध्यप्रदेश व राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यो सहित धाकड समाजबंधुओ ने हिस्सा लिया।