![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/3a565b83-6cf4-42f9-9b60-a811f08ba84a-1.jpg?fit=1280%2C720&ssl=1)
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद काग़ज़ी का मनाया जन्मदिन
दरगाह पठान साहब पर मांगी काग़ज़ी की लंबी उम्र की दुआ
फ़िरोज़ खान
बाराँ (मातृभूमि न्यूज़)। शनिवार को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद काग़ज़ी का जन्मदिन पूरे ज़िले में कई कार्यक्रम आयोजित कर सादगी से मनाया गया।
ज़िला संगठन महामंत्री एडवोकेट हस्सान खान ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन आबिद काग़ज़ी का जन्मदिन शनिवार को पूरे जिले में सादगी से मनाया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/9938a8e5-351a-4cfe-86f3-d358e46a6822-1024x473.jpg?resize=640%2C296&ssl=1)
इस दौरान बारां मुख्यालय पर सरपरस्त जाकिर मंसूरी व जिला अध्यक्ष शाहिद कुंडी के नेतृव में क़ब्रिस्तान कलाडिया में पौधारोपण किया गया जिसमें नीम व गुलमर्ग आदि के पौधे लगाए गए साथ ही दरगाह पठान साहब पर कागजी की लंबी उम्र की दुआ की।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/a20d884a-0046-4915-9d5e-33adda323b09.jpg?resize=640%2C360&ssl=1)
ज़िले के अन्ता ब्लॉक ज़िला महामंत्री शेरू खान व नगर अध्यक्ष अनूल खान के नेतृत्व में में कागजी के जन्मदिन के अवसर पर गरीबों को इंदिरा रसोई में भोजन कराया तो वही छबड़ा ब्लॉक अध्यक्ष साबिर खान व नगर अध्यक्ष आदिल सालारग़ाज़ी के नेतृत्व में गरीब बच्चो को बिस्कुट, फल व केक खिलाया गया साथ ही चप्पल व कपड़े वितरित किए गए।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/583010e7-be31-47c2-b374-0f9d4c2e70fe-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
अटरु ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अमीनुद्दीन के नेतृत्व में कच्ची बस्तियों में फल वितरण किए गए। मांगरोल ब्लॉक में हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किए गए बस स्टैंड पर आमजन यात्रियों को ठंडा पानी पिलाया गया।
सभी कार्यक्रमों के दौरान बाराँ शहर अध्यक्ष नियाज़ मोहम्मद, पार्षद शरीफ रंगरेज, जिला उपाध्यक्ष पार्षद अखलाक अंसारी, सादिक मंसूरी, कलाम स्टोन, जाकिर हुसैन खिलजी, समाजसेवी शेख बहादुर, वाजिद खान, दिलशाद खान, सोनू पठान, आईटी सेल जिला अध्यक्ष अलफेज पठान, महिला जिला अध्यक्ष रूकसार खानम, सिराज खान, शकील खान, निसार भाई, मांगरोल ब्लॉक अध्यक्ष अख्तर बख्तवार, नगर अध्यक्ष हुसैन मंसूरी, पूर्व चेयरमैन नाहिदा बानो, पार्षद रिजवान अंसारी सहित कई कार्यकर्ताओं व पार्टी के वरिष्ठ अल्पसंख्यक पदाधिकारियो की मौजूदगी रही।