दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। बोरखेड़ा फ्रेंड्स कॉलोनी मंशापूर्ण बालाजी धाम पर चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन छप्पन भोग की झांकी सजाए श्री गोवर्धन महाराज तेरे माथे मुकुट विराज रहो पर भजन पर श्रद्धालुओं ने मंत्र मुद्दों का नृत्य किया।

भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित मुकुट बिहारी शास्त्री ने कहा कि जीवन में कभी अभिमानी मत बनो। इंद्र को अपनी शक्तियों पर अभिमान हो गया था उस अभिमान को नष्ट करने के लिए श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाया और इंद्र का अभिमान दूर किया। व्यक्ति धन दौलत के चक्कर में अपने धर्म को भूलता जा रहा है। यदि धर्म का पालन करोगे तो धन तो अपने आप आ जाएगा। जहां धर्म की रक्षा होती है। वहां धन सुरक्षित रहता। गौ संवर्धन पर प्रकाश डालते हुए। उन्होंने कहा कि जिस घर में गाय मां होती है। उस घर में वास्तु दोष नहीं होता। इसमें हर घर में गाय पालन होना चाहिए, जो दूध अमृत्तुल्य जिसके पीने से बुद्धि का विकास होता है। गायक पशु नहीं गा एक मां के तुल्य जहां गौमाता होती है। वहां श्री कृष्ण हमेशा बसा करते। कथा के दौरान ओमप्रकाश आमोरिया ने भागवत कथा का पूजन किया और आरती उतारी। गुरुवार को श्रीकृष्ण रुक्मणी का विवाह होगा। चेतनप्रकाश शर्मा ने बताया कि यह कथा महिला मंडल की ओर से सार्वजनिक रूप से चल रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं। कथा का समापन 5 अगस्त को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: