अनिल प्रताप सिंह

फरेदुआ (मातृभूमि न्यूज़)। आज बारां झालावाड़ के लोकप्रिय सांसद दुष्यंत सिंह का जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल समरानियां के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजमल मेहता की अगुवाई में फरेदुआ चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सांसद महोदय का जन्म दिवस मनाया।

मंडल महामंत्री श्रवण कुमार व राजेश मेहता ने बताया की क्षेत्रीय सांसद के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समरानियां भाजपाइयों ने फरेदुआ चिकित्सालय में जाकर के सभी मरीजों को फल वितरण किए इसी के साथ श्रीमान राजा साहब की दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की भगवान से प्रार्थना की इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष केसरी लाल मेहता ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामकुमार वैष्णव किसान मोर्चा अध्यक्ष सांवलिया मेहता शैलेंद्र मेहता नरेंद्र सिंह भाणावत भरत सिंह जादौन आईटी सेल प्रभारी अनिल पुरी  अनिल गोयल  रवि सोनी सुनील राठौर मनोज गुप्ता बजरंग दल खंड अध्यक्ष गिर्राज ओझा कौशल राठौर अजय शिवहरे करण मेहता दिनेश मेहता आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: