![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0173.jpg?fit=1599%2C1200&ssl=1)
इंसाफ अली
छीपाबड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। कस्बे में सेवानिवृत्त सैनिक कृष्ण मुरारी का लोगों ने किया सम्मान। ग्राम पछाड़, हरनावदा जागीर, पुलिस थाने के सामने, पंजाब कॉलोनी, सुभाष पार्क सहित अन्य स्थानों पर सेवानिवृत्त फौजी का जोरदार सम्मान किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220803-WA0174.jpg?resize=640%2C361&ssl=1)
सम्मान समारोह के दौरान थाना अधिकारी रविंद्र सिंह जादौन ने लोगों से कहा की सैनिक होना सभी के लिए गर्व का विषय है क्योंकि सैनिक देश की सीमा पर अपने परिवार को छोड़कर हमारी और देश की रक्षा करते हैं। हम सभी देशवासियों को सैनिकों का सम्मान करना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस जिला महासचिव ब्रजराज मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष परमानंद मीणा, विनोद वैष्णव, शिवराज मीणा, भाया मंसूरी, सहित कई लोगों ने भिन्न-भिन्न स्थानों पर उत्साह के साथ सेवानिवृत्ति सैनिक का सम्मान किया गया।