राजेश खोईवाल
बूंदी (मातृभूमि न्यूज)। महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर दाधीच समाज बूंदी द्वारा निकाली शोभयात्रा का मल्लाशाह जैन मंदिर चौक में पुष्प वर्षा व शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया। भाजपा नेता रुपेश शर्मा के द्वारा आयोजित स्वागत में शोभायात्रा में शामिल दाधीच समाज के अध्यक्ष अशोक दाधीच, सचिव राजेश बना, जयंती संयोजक आलोक दाधीच व परामर्शदाता प्रकाश दाधीच का माल्यार्पण व साफे बंधवाकर स्वागत किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220904-WA0350.jpg?resize=640%2C413&ssl=1)
इस दौरान भाजपा नेता रुपेश शर्मा, महर्षि दधीचि के विमान में माल्यार्पण व श्रीफल भेट कर ढोक लगाई। इस दौरान भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, सर्व ब्राहमण महासभा की युवा शाखा के अध्यक्ष पियूष शर्मा, भाजयुमो के पूर्व शहर अध्यक्ष विकास सनाढ्य, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष बृजवासी, यूथ क्लब अध्यक्ष प्रभात जैन, युवा व्यवसाई गुंजन शर्मा, रवि राठोर, डेयरी संचालक प्रह्लाद गुर्जर, प्रमुख व्यवसाई गिरिराज सोनी, पवन शर्मा व सुरेश जैन सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।