इंसाफ अली
छीपाबड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। ब्लॉक सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की शनिवार को बालाजी की डूंगरी छीपाबडौद पर बैठक संपन्न हुई और साथ ही कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221217-WA0211.jpg?resize=640%2C495&ssl=1)
जिसमें सर्व सम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष आजाद कुमारी मीना, उपाध्यक्ष विनोद कुमार सेन, कोषाध्यक्ष यश जायसवाल, सचिव महावीर प्रसाद मालव, मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार नागर को नियुक्त किया गया। इस दौरान जितेंद्र नागर, सुरेंद्र नागर, ओपेन्द्र मालव, बनवारी मीना, जुगल किशोर लववंशी, टिकमचंद लववंशी, रूप रेखा मीना, सुनीता मीना, सुमन मीना सहित स्वास्थ्य कार्मिक उपस्थित रहे।