जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। रा.उ.मा.वि.किशनघाट, जैसलमेर में इतिहास के व्याख्याता पद पर पदस्थापित तनेसिंह सोढा को राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिलने की घोषणा हुई हैं।

यह पुरस्कार उन्हें विद्यालय में भौतिक सुविधाओं हेतु भामाशाहों को प्रेरित करने, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, विद्यालय में नवाचार और नामांकन वृद्धि और सहशैक्षिक गतिविधियों को कुशलतापूर्वक और प्रतिबद्धता के साथ पूर्ण करने के उपलक्ष्य में दिया जा रहा हैं। शैक्षणिक उन्नति को प्रतिबद्ध सोढा 2011 में वरिष्ठ अध्यापक पद पर चयनित हुए थे। जैसलमेर के काठा गांव में 1980 में जन्मे सोढा को अभाव व तकलीफ जन्मघूंटी में मिले थे। मेहनत व संघर्ष को सहोदर बनाकर सोढा शिक्षा विभाग में बने। राजस्थान प्रशासनिक सेवा, कॉलेज व्याख्याता आदि परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके सोढा ने जैसलमेर में शिक्षा के प्रसार हेतु हिमालय कंपीटीशन एकेडमी की स्थापना की। इस संस्थान के अब तक 150 से छात्रों का सरकारी सेवा में चयन हो चुका हैं। प्राचीन पांडुलिपियों व शिलालेखों के पठन-पाठन में रुचि रखने वाले सोढ़ा इतिहासकार के रूप में विशिष्ट पहचान रखते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: