फिरोज़ खान
सीसवाली (मातृभूमि न्यूज़)। हरियाली तीज उत्सव व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय वैश्य महिला इकाई सीसवाली द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया गया।
अध्यक्ष राधे धामाणी ने बताया कि महिला इकाई द्वारा कई कार्यक्रम किये गए। महिलाओं द्वारा सिंचाई कालोनी के महादेव मंदिर में भजन कीर्तन किया गया। महिलाओं ने तीज उत्सव पर झूले भी झूले गए। साथ ही महिलाओं द्वारा डांस की प्रस्तुति दी। इसमे सभी महिलाओं ने भाग लिया। आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में पौधरोपण किया गया।