![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220813-WA0331.jpg?fit=720%2C540&ssl=1)
इंसाफ अली
छीपाबड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। तहसील क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के युवा कद्दावर एवं सेवाभावी कांग्रेस नेता ब्रजराज मीणा बोरखेड़ी ने छीपाबड़ौद से 90 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पलायथा पहुंचकर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली जा रही गौरव यात्रा में भाग लिया।
रैली का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस बांरा के तत्वधान में पैदल यात्रा निकाली गई। कांग्रेस नेता मीणा ने बताया कि भारत देश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में खुशी मनाई जा रही है। तिरंगा हमारे देश के आन-बान-शान का प्रतीक है। ग्राम पंचायत पलायथा से डेरु माता तक अमृत महोत्सव के तहत पैदल गौरव तिरंगा यात्रा रैली मैं शामिल होने का मौका मिला। तिरंगा यात्रा के दौरान जिला अध्यक्ष रामचरण मीणा, सहित कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।