![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220813-WA0169.jpg?fit=1156%2C867&ssl=1)
राजेन्द्र कुमार मेघवाल
मंडाना (मातृभूमि न्यूज़)। मंडाना कस्बे में देश की आजादी की 75 वी वर्षगांठ को लेकर पूरे देश मे जश्न का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 अगस्त को कस्बे के शुभ भारत पब्लिक मिडिल स्कूल मंडाना के छात्र छात्राओं ने कस्बे के मुख्य मार्गो से पैदल तिरंगा रैली निकाली। रैली में बच्चे जोश के साथ देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। वही मुख्य चौराहा पर खड़े होकर देश भक्ति गीत सुनाये।यह दृश्य देखने योग्य रहा रैली की शुरुआत विद्यालय से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गो से होती हुई पुनः विद्यालय पर समापन हुआ। इस अवसर प्रधानाध्यापिका निर्मला गौतम व विद्यालय के शिक्षक साथ रहे।