![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220813-WA0229.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)
सुरेश पारेता
इटावा (मातृभूमि न्यूज़)। आज हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो चुकी है देशवासी आजादी के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं इसी की एक झलक इटावा शहर में भी देखने को मिली, आज़ादी के 75वें वर्ष को आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इटावा देहात एवँ इटावा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कोटा देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर के नेतृत्व मे विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली को पूर्व विधायक प्रभु लाल वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यकर्ता अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति गानों पर झूमते हुए,नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए अम्बेडकर चौराहे पर पहुँचे। इसके बाद बाबासाहेब अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर देहात जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने कहा की आजादी का अमृत महोत्सव का भावनात्मक जुड़ाव इस अभियान का मूल है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जो देशभक्ति का जज्बा देखा गया, वह अभूतपूर्व था। उसी जोश को हमें अपनी आज की पीढ़ी में आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण के लिए आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। देश में आजादी का अमृत महोत्सव देशभक्ति के जोश का माहौल तैयार कर रहा है और यह राष्ट्र निर्माण के साथ हमारे युवाओं के भावनात्मक जुड़ाव को स्थापित सकरने का एक सुनहरा अवसर है।इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभु लाल वर्मा,जिला मंत्री सुरेश शर्मा, इटावा देहात मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश मीणा, इटावा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, पंचायत समिति प्रधान रिंकु मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी,जितेंद्र गौतम,पूर्व प्रधान विजय शंकर नागर, विष्णु गोयल,प्रेम सोनी,हनीश अंसारी, रिंकु सोनी, जगन्नाथ मीणा, उमाशंकर बैरवा ,राकेश पारेता,रमेश चंद नागर, मुरारी लाल नागर, भरत पारेता, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।