ऋषिपाल सिंह बिकावत

नाहरगढ़ (मातृभूमि न्यूज़)। विद्या भारती शिक्षा संस्थान बारां द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर नाहरगढ़ के तत्वाधान में शुक्रवार को विद्यालय परिसर से देव चित्रों व महापुरुषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मुख्य बाजार होते हुए नगर में तिरंगा रैली निकाली गई।

प्रधानाचार्य सत्यनारायण पांचाल ने बताया कि स्वतंत्रता के अमृत उत्सव स्वराज-75 की श्रृंखला में भारत के प्रधानमंत्री जी द्वारा अनाम कालजयी महापुरुषों की बलिदान को श्रद्धांजलि देने हेतू नागरिको को जागरूक करने के लिये नगर में तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में भैया-बहिनों द्वारा हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम के नारे लगाये गये व विभिन्न पोस्टर हाथों मे लेकर तिरंगा हमारी शान है हर भारतीय का मान है, लहरादो हर घर पर तिरंगा, तभी रहेगी देश मे शान्ति व अखण्डता, विश्व विजय तिरंगा प्यारा का सन्देश सभी नागरिको तक पहुंचाया। विद्यालय संरक्षक राधेश्याम जिंदल ने झण्डी दिखाकर रैली को प्रारम्भ किया। विद्यालय के भैया बहिनों ने सन्देश दिया की हमे भी इन महापुरुषों की जीवनी को अपने जीवन मे अपनाना चाहिये। आज़ादी के  इस अमृत महोत्सव मे सभी की सहभागिता रहे इस हेतु सभी भैया बहिनो व अभिभावको को 13 से 15 अगस्त  तक घर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने व घर पर तिरंगा लगाने का सन्देश दिया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य इंद्रराज नागर ने किया। कार्यक्रम में आचार्य सुरेंद्र नागर, प्रवीण साहू, आशु यादव, प्रिया प्रजापति, वन्दना कुशवाहा, निशा नागर, सीता कुशवाहा, राजकुमारी साल्वी आदि उपस्थित थे। समापन राष्ट्र गान व कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: