![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220816-WA0107.jpg?fit=960%2C1280&ssl=1)
फिरोज़ खान
बारां (मातृभूमि न्यूज़)। बारां शहर के मुख्य सड़क मार्ग जो कोटा की और जा रहा है। यह मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है।उसके बाद भी इसकी कोई सुध लेने वाला नही है। बारां-कोटा मार्ग पर हौंडा शोरूम, जोनल हॉस्पिटल के सामने सड़क मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे है। मंगलवार को एक किसान जींस भरकर मंडी में बेचान करने आ रहा था कि जोनल हॉस्पिटल के सामने हो रहे बड़े बड़े गड्ढों में जींस से भरी ट्रॉली पलटने से हजारों का नुकसान हो गया। इस सड़क मार्ग से रोजाना जिला कलेक्टर बारां, जिला पुलिस अधीक्षक, पीडब्ल्यूडी अधिकारी व अन्य विभागों के कई कई अधिकारी गुजरते है।उसके बाद इन अधिकारियों का कोई ध्यान नही है। सब अधिकारी आंख बन्दकर निकल रहे है। कभी कभी भी बड़ी दुर्घटना इस मार्ग पर हो सकती है।किसान का लाखो का नुकसान हो गया। मगर किसी को कोई परवाह नही है।