![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220719-WA0051.jpg?fit=1000%2C632&ssl=1)
इंसाफ अली
छीपाबड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। वन विभाग में नाका रांई के अंतर्गत आने वाले गांव ढोलम के समीप आवारा कुत्तों के द्वारा नीलगाय को घायल कर दिया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने कुत्तों से बचाया नील गाय को और ग्रामीणों ने घायल नीलगाय की सूचना वन विभाग के अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी लेखराज सहरिया, भगवान सिंह,वरमेश कुमार मौके पर पहुंचकर पशु चिकित्सक की मदद से नीलगाय का उपचार करवाया गया। उपचार के बाद वापस नीलगाय को जंगल में सकुशल छोड़ दिया। नीलगाय के बचाने में डीके नागर ढोलम सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।