राजेश खोईवाल
देवली (मातृभूमि न्यूज)। देवली मुख्यालय पर नवनिर्मित सहायक अभियोजन कार्यालय का लोकार्पण देवली उनियारा विधानसभा से कांग्रेस विधायक हरीश चंद्र मीणा के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता नेमी चंद जैन अध्यक्ष नगर पालिका ने की, विशिष्ट आतिथ्य हरिप्रसाद कंवरिया उपनिदेशक अभियोजन संभाग अजमेर, मुरारी लाल पारिस सहायक निदेशक अभियोजन, टोंक गणेश राम जाट प्रधान पंचायत समिति देवली, सौरभ जिंदल उपाध्यक्ष नगर पालिका देवली, बाबूलाल मीना अध्यक्ष अभिभाषक संघ देवली, महादेव मीना उप प्रधान पंचायत समिति देवली, भारत भूषण गोयल उपखण्ड अधिकारी देवली, सुरेश कुमार उपअधीक्षक पुलिस, देवली का रहा। कार्यक्रम में विधायक ने उनियारा में अभियोजन अधिकारी कार्यालय के लिए बजट एवं अभिभाषकों के लिए देवली मुख्यालय पर शेड लगवाने की घोषणा की।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220907-WA0089-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
कार्यक्रम में अभियोजन विभाग की ओर से श्री पुष्पराज अतिरिक्त निजी सचिव, जीतमल मीना, मुकेश पालीवाल, राजेश मेहरा, देवेंद्र तुंगरिया अभियोजन अधिकारी व विनोद लबानीया तथा प्रह्लाद मीना प्रशासनिक अधिकारी, सुनील यादव, शंकर कनिष्ठ सहायक सहित अन्य की अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। अंत मे हरीश गुप्ता सहायक अभियोजन अधिकारी ने सभी उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।