किसानों को दी अन्य तकनीकों के बारे में जानकारी

उदयसिंह यादव

शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। रविवार को ग्राम पंचायत बीलखेड़ामाल मै संस्था सिकोईडिकोन शाहाबाद द्वारा उन्नत कृषि तकनीक एव विधियों पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत बीलखेड़ा माल के 6 गांव से 31 किसानो ने भाग लिया।  

कृषि विशेषज्ञ अनिल कुमार ने किसानो को रबी के मौसम में उगाई जाने वाली फसल को  जैविक पद्धति से करने के बारे में  विस्तार से समझाया। जिसमे जीवामृत बनाने के तरीके, उपयोग करने, तथा उपयोग करने के पश्चात होने वाले फायदो के बारे में बताया। तथा किसान अपने खेत के आस–पास में उपस्थित वनस्पति के उपयोग से जैविक कीटनाशक बनाकर उपयोग करने के बारे में बताया। क्षेत्र मै किसानों के फसल उत्पादन मै आ रही समस्याओं पर चर्चा करके उनकी समस्याओं का समाधान किया। संस्था सिकोईडिकोन के कृषि विशेषज्ञ हरगोविंद मेहता ने किसानो को सब्जियों की खेती करने के बारे में बताया । पोषण वाटिका के महत्व के बारे में बताया। सढ़ से आए प्रगतिशील किसान राकेश मेहता ने अपने फार्म पर कर विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन के बारे में बताया। मोहन लाल मीणा ने किसानो का स्वागत सत्कार करके समूह बनाकर खेती करने के बारे मै बताया। किसानों के खेतों में बनाये गये स्थायी वर्मी कम्पोस्ट में आ रही परेशानी को जाना एवं निवारण करने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: