राजेश खोईवाल
बूंदी (मातृभूमि न्यूज)। राष्ट्रीय मीणा छात्र संगठन द्वारा बरुन्धन क्षेत्र मे श्री गणेश जी के मंदिर पर श्री मीणा समाज धर्म शाला मैं विजय होये छात्रसंघ प्रत्याशियों का सम्मान किया गया। जिसमें महाविद्यालय बून्दी छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक मीणा, विधि महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष मनचेती मीणा, महाविद्यालय हिण्डोली छात्रसंघ अध्यक्ष सोनू मीणा, उपाध्यक्ष मनीषा, महासचिव लक्ष्मी इनका सुवागत सत्कार किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220901-WA0048.jpg?resize=640%2C426&ssl=1)
इस मौके पर ग्रामीण छात्र संगठन जिलाध्यक्ष हेमराज मीणा, मीणा छात्र संगठन संभागीय अध्यक्ष अजय जारवाल, युवा मीणा समाज जिलाध्यक्ष गीताराम मीणा, बसपा जिलाध्यक्ष व कोटा पूर्व पार्षद सीता मीणा, शहर अध्यक्ष हरलाल मीणा,गिर्राज मीणा, सुरेश मीणा, राधेश्याम मीणा, चेतराम मीणा,भैरु प्रकाश मीणा, प्रेम शंकर मीणा, पूर्व सरपंच रामलाल मेघवाल, हरिशंकर मीणा, कुलदीप मीणा, जोनेश मीणा, देवराज मीणा, राजू मीणा, आकाश मीणा आदि उपस्थित रहे।