![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220714-WA0380.jpg?fit=1280%2C960&ssl=1)
ऋषिपाल सिंह
नाहरगढ़ (मातृभूमि न्यूज़)। आज सावन के पहले दिन भाजयुमो मण्डल भवरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने मण्डल उपाध्यक्ष दीपचंद खैरवा के नेतृत्व में पीजना गाव के हनुमान जी के मंदिर पर पौधा रोपण किया।
दीपचंद खैरवा ने बताया कि पूर्णिमा के साथ ही भगवान शंकर का सावन का महीना आज से शुरू हो गया है। सावन महीने में दान पूजा ओर भी कई प्रकार की सेवा की जाती है सावन के महीने की शुरूआत के दौरान युवा मोर्चा ने आज पौधा रोपण किया ओर लोगो को इस पावन महीने में अधिक से अधिक पौधरोपण करने की बात कही। इस दौरान गोपाल खैरवा, नारायण खैरवा, मानसिंह, लालाराम, गजानंद व चेतराम आदि कार्यकर्ता साथ रहे।