माँजी
जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि श्रमिक संबल मिशन के अंर्तगत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत तेजमालता में सुरु किया गया।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221215-WA0227-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
इस कार्यक्रम में 30 भूमिहीन महिला श्रमिको को डॉ. जी एस राठौड़ ने आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग व रख रखाव, कीटनाशक रसायनों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। तथा पशुधन सहायक गायड सिंह ने दुधारू पशुओं में डिवार्मिंग तथा पशुओं में आने वाली मौसमी बीमारियों के टीकाकरण की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में धर्मेन्द्र बुनकर, मनोहर सिंह व कुलदीप मौजूद रहे तथा कालू राम तथा जितेन्द्र सिंह भाटी ने सहयोग प्रदान किया।