उपेन्द्र सुमन
कवाई (मातृभूमि न्यूज़)। कवाई कस्बे में कवाई पुलिस ने 5 वर्ष से फरार लुटेरी दुल्हन को महाराष्ट्र के नागपुर से किया गिरफ्तार।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221219-WA0219-272x300.jpg?resize=272%2C300&ssl=1)
पुलिस अधीक्षक बारा कल्याण मल मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय राजस्थान एंव बारा पुलिस द्वारा एक वर्ष से अधिक लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को सफल बनाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारा जिनेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन व वृताधिकारी वृत अटरू सोजीलाल मीना के नेतृत्व में कवाई थानाधिकारी मानसिंह मीणा के द्वारा गठित टीम कि गई गठित टिम मे पुलिस थाना कवाई के थानाधिकारी, मानसिंह मीणा सहायक उप निरीक्षक प्रकाश चन्द, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बारा साईबर सैल के हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल प्रेम देवी, कांस्टेबल संतोष गोदारा ने वर्ष 2017 से फरार लुटेरी दुल्हन मुल्जिमा मेघा उर्फ प्रेमलता निवासी उमरेड व कमाल चोक नागपुर महाराष्ट्र हाल मकान न० 44 भाडेवाडी पारडी थाना पारडी, नागपुर महाराष्ट्र को नागपुर महाराष्ट्र से साईबर सैल के सहयोग से डिटेन कर बाद पूछताछ के लिए गरफ्तार किया गया है।