![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220721-WA0280.jpg?fit=1280%2C575&ssl=1)
उदयसिंह यादव
शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुख्यालय हाटर में सहायक विकास अधिकारी महेश चन्द्र शर्मा, एक्सएईन सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को आवास चौपाल का आयोजन किया गया।
जिसमें सहायक विकास अधिकारी महेश चंद्र शर्मा, एक्सएईन्ं सुरेन्द्र सिंह जिला परिषद बाराँ, सरपंच लीला बाई सहरिया, कनिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह जादौन, पंचायत सहायक व ग्रामीणों ने पंचायत के कार्मिक व जिन लाभार्थियों के प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है उन्होने भागीदारी निभाई। जिन्हे आवास बनाने पर प्रथम किस्त द्वितीय किस्त तृतीय किस्त किस स्तर पर मिलती हैं। इस संबंध में विस्तार से समझाया गया। इसके साथ-साथ महात्मा गांधी नरेगा में 90 दिनों के मानव दिवस किस प्रकार मिलते हैं। हाटरी ग्राम पंचायत में अपूर्ण रहे आवासों को शीघ्र पूर्ण किये जाने की समझाईस की। इस संदर्भ में समस्त लाभार्थियों को आवास योजना की एवं आवास की साइज आवास की किस्त महात्मा गांधी नरेगा में मानव दिवस और कितने दिन में पूर्ण करना है समस्त जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं तथा समस्त अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए पूर्ण रूप से समझाया गया। ग्राम पंचायत हाटरी पंचायत समिति शाहाबाद आवास चौपाल का