![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220721-WA0228.jpg?fit=1280%2C958&ssl=1)
इंसाफ अली
छीपाबड़ौद (मातृभूमि न्यूज़)। आर्य समाज वाटिका बस स्टैंड पर भारतीय जनता पार्टी मंडल छीपाबड़ौद एवं हरनावदाशाहजी की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि विधायक प्रताप सिंह सिंघवी एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला प्रमुख भरत लाल बाटला, पूर्व प्रधान चौथमल धाकड़, प्रधान नरेश कुमार मीणा, वीरभद्र सिंह राठौड़ सारथल, जिला प्रतिनिधि बृजमोहन सोनी अटरू।
अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल नागर एवं हेमंत दोलिया द्वारा की गई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य जयनारायण नागर की माता के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखवाकर श्रद्धांजलि अर्पित करवाई गयी। तत्पश्चात राज्य सरकार की विफलताओं से कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया और बताया वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से जनता में भय व्याप्त है वर्तमान में भारतवर्ष में 17 राज्यों में भाजपा की सरकार है आने वाले समय में राजस्थान में भी भाजपा की सरकार बनना तय है वर्तमान में छबड़ा एवं छीपाबड़ोद में भाजपा के प्रधान है क्षेत्र में विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी केंद्र सरकार के द्वारा सहकारिता मंत्रालय बनाया गया जिससे पारदर्शिता आएगी। विशिष्ट अतिथि रहे बृजमोहन सोनी द्वारा शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों द्वारा शीघ्र ही कार्यकारिणी मनोनीत करने की अपील की और भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अंत में सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।