![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220822-WA0309.jpg?fit=1280%2C720&ssl=1)
हफीज खान
जयपुर (मातृभूमि न्यूज़)। राहुल गांधी क्रांति मंच के नेता व आदर्श नगर विधायक टीम रफीक खान के सदस्य मोहम्मद आबिद और सैयदा शहनाज आलम अंजुम जोरावत हफीज खान ने बताया राहुल गांधी क्रांति मंच हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक जुनून है जब तक राहुल गांधी पीएम नहीं बन जाते तब तक उनका यह जुनून बरकरार रहेगा।कांग्रेस पार्टी के लिए हम घर घर जाकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करते रहेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष शहनाज आलम ने बताया हम राजस्थान सरकार को रिपीट ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में कांग्रेस लाएंगे और मोदी बीजेपी सरकार से हिंदुस्तान के सब लोग परेशान है बेरोजगार है बेहाल हैं अब हिंदुस्तान की जनता मोदी को मुंहतोड़ जवाब देगी। हम सब मिलकर राहुल गांधी को पीएम बनाएंगे आवाज दो हम एक हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसरीन खानम, प्रदेश अध्यक्ष अंतिम चुनाव एवं राहुल गांधी क्रांति मंच के सभी गणमान्य लोग वहां मौजूद रहे।