पार्टी पदाधिकारियों ने सर्वे कर 55 बाढ़ पीड़ित परिवार को सौंपी नक़द राशि
महावीर मूंडली
मांगरोल (मातृभूमि न्यूज)। वेलफेयर पार्टी ऑफ़ इंडिया मांगरोल इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर अध्यक्ष हाजी जलील की अगुवाई में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों इटावा व सीसवाली का दौरा करके 55 बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद की।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220902-WA0217-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
नगर अध्यक्ष हाजी जलील ने बताया कि पूर्व में पार्टी की ओर से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाक़ात की, उनके हालात को जाना और उन्हें ढांढस बंधाया था तथा सरकार से भी बाढ़पीड़ितों की तुरंत मदद करने की मांग की थी। इसी को देखते हुए मांगरोल में झोली फैलाकर आमजन से बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए चंदा इकट्ठा किया था उन्हें आज बाढ़पीड़ितों में सर्वे करके 55 परिवारों में वितरित किया गया।
प्रतिनिधिमंडल में वेलफेयर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सैफुल्लाह ख़ान, जमाअते इस्लामी हिंद नगर सचिव मुहम्मद इलियास, सद्दाम शाह, शाकिर भाई, इक़बाल भाई, अनीस भाई कारीगर, जलील भाई, रफीक भाई, इरफ़ान भाई, क़ादिर भाई, सिराज भाई, खुर्शीद अली आदि शामिल रहे।