राजेश खोईवाल

बुंदी (मातृभूमि न्यूज)। कर्मचारी महासंघ कर्मचारी महासंघ भामस बूंदी जिला बैठक दिनांक 18:12 2022 को स्काउट भवन में प्रदेश उपाध्यक्ष मेघवाहन सिंह की अध्यक्षता में हुई प्रदेश संगठन मंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भालचंद्र तेलंग, राष्ट्रीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, सहायक कर्मचारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र रावल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराधा शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री देव लाल गुर्जर प्रदेश महामंत्री राकेश शर्मा, भामस जिला अध्यक्ष बद्रीलाल श्रृंगी के संयोजन में कर्मचारियों की समस्या के निवारण हेतु वृहद रूप से भारत माता की पूजा कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

बैठक में कार्यकारी जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित व जिला मंत्री रितेश सनाढ्य द्वारा महासंघ की समस्त इकाइयों से प्राप्त समस्याओं के मांग पत्र विशेष रूप से रितेश सोनी नर्सेज अध्यक्ष, त्रिलोक गुप्ता सहायक कर्मचारी अध्यक्ष, बाबूलाल राव प्रदेश मंत्री, दुर्गा लाल गुर्जर ग्राम प्रतिहारी अध्यक्ष ने अपनी अपनी इकाइयों के कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र से अवगत कराया जिसमें एन पी एस की 25% वसूली बंद करने, ग्राम प्रत्याशियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाने व सभी इकाइयों का सरकार में लंबित मांग पत्रों का निस्तारण करने सहित अनेक मांगे सम्मिलित रही। सदन में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला स्तर पर एक जाई मांग पत्र तैयार कर संघर्ष करने का निर्णय किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में सभी इकाइयों के, जिनमें प्रमुख्तः राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, नर्सेज एसोसिएशन, मंत्रालय कर्मचारी संघ,प्रबोधक संघ,सहायक कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी संघ, जलदाय विभाग परिषद के अध्यक्ष, पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर विशेष रूप से पवन अग्रवाल संरक्षक भामस, शैवाली भटनागर, राजेश बिड़ला आंगनबाड़ी संघ, तोलाराम मीना, मोहन सोनी, अशोक जादूगर, दलजीत मीणा, दामोदर सुवालका, रामकिशन मीणा, हेमराज चौधरी, रामलक्ष्मण मीणा, सुदेश गौतम, प्रमोद वर्मा, भारत सिंह आदि उपस्थित रहे। सदन ने सर्वसम्मति से जिला अधिवेशन अप्रैल 2023 में करने का निर्णय लिया। संचालन ललित शर्मा व कुसुमलता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक का समापन कल्याण मंत्र के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: