फिरोज़ खान

सीसवाली (मातृभूमि न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी सीसवाली मंडल की बैठक शनिवार को बस स्टैंड बालाजी की बगीची में रखी गई। जिसमें ओबीसी मोर्चा के सीसवाली मंडल अध्यक्ष हेमंत सैनी का साफा बंधन कर फूल मालाओं से स्वागत किया। 14 अगस्त को सीसवाली में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए बैठक में चर्चा की गई।

तिरंगा यात्रा में सीसवाली सहित उदयपुरिया, रायथल,  शाहपुरा, तिसाया से कार्यकर्ताओ को सीसवाली तिरंगा यात्रा पहुंचने की अपील की। पूर्व संगठन महामंत्री राम शंकर वैष्णव द्वारा तिरंगा यात्रा निकालने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिला मंत्री मोरध्वज मीणा द्वारा बैठक को संबोधित किया। बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, मंडल महामंत्री दिनेश दाधीच, लख्मीचंद सुमन, पुष्प दयाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सोनी, मंडल उपाध्यक्ष कौशल शर्मा, पूर्व सरपंच ओम प्रकाश नागर,  बाबूलाल  मीणा नरेश गोयल, विक्रम चौधरी, सत्यनारायण सोनी, लेखराज नागर,  विनय वर्मा, पंचायत समिति सदस्य गोपाल शर्मा, सुरेंद्र मीणा, हेमंत सुमन, महेंद्र सुमन, ग्यारसी लाल सुमन, मुकुट बिहारी सुमन, बालमुकुंद गुर्जर, महावीर राठौड़ सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: