![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220813-WA0009.jpg?fit=576%2C722&ssl=1)
त्यौहार मनाने गांव आये बालक की मौत से पसरा मातम
उदयसिंह यादव
शाहाबाद (मातृभूमि न्यूज़)। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिची के मोहनपुर में भुजरियां विसर्जन त्योहार में पेंट बदलते वक्त बिच्छु के डंक मारने से 6 वर्षीय बालक शिवराज यादव की मौत हो गई। बालक के ताऊ हरिसिंह यादव ने बताया की शाम को भुजरियां विसर्जन के दौरान बालक बच्चों के नये नये कपड़े देख घर में दूसरे कपड़े पहनने गया। उस दौरान पेंट में लगी बैल्ट में छिपे बिच्छु ने डंक मार दिया। जिसे गंभीर हालात में मार्शल से कोटा ले जाया जा रहा था। इस दौरान सीमल्या के समीप ही बालक की मौत हो गई। बालक के माता पिता दूसरे गांव में डेयरी पर काम करते थे। जो की प्रेम व खुशहाली से जुड़े रक्षाबंधन व भुजरियों के पर्व को अपने परिवार के साथ मनाने आये थे। इसी गांव में ही बालक के मामाजी भी रहते हैं। ऐसे में दोनों घरों सहित गांव में प्रेम और खुशी का त्योहार मातम में तब्दील हो गया। जिससे सुबह हर आदमी मायुस नजर आया।