राजेन्द्र नामा
बाराँ (मातृभूमि न्यूज़)। आज 10 वीं राजस्थान बोर्ड का परिणाम जारी, जिसमें एमीनेन्ट इन्टरनेशनल सी.सै. स्कूल, मेलखेडी रोड, बारां के परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240529-wa02977636774344015702483-1024x461.jpg?resize=640%2C288&ssl=1)
परिणाम में शानदार अंक प्राप्त करने पर विद्यालय के चेयरमेन प्रवीण शर्मा एवं प्रधानाचार्य श्रवण सिंह गौड़ ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष की भांति शत प्रतिशत रहा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चो व उनके माता पिता की मेहनत रंग लाई है। विद्यालय की छात्रा राशिका गौतम ने 95.83 प्रतिशत अंको के साथ में प्रथम स्थान पर रही है। अक्षिता शाक्यवाल ने 95.33 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय स्थान एवं पलक मीणा ने 94.83 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 8 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्रात कर विद्यालय व माता पिता का नाम रोशन किया। सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए सम्पूर्ण विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों का मुँह मीठा कराकर खुशियों मनाई एवं सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।