चोर सूने घरों-दुकानों एवं लूट जैसी घटना कर हो रहे है फरार

दुष्यंत सिंह गहलोत

कोटा (मातृभूमि न्यूज़)। जय बाईसा राज राजपुताना संस्थापक हेमलता सिंह गहलोत ने शहर में बढ़ते अपराध एवं चोरी की घटना पर पुलिस पर तीखी आलोचना करते हुए कहा की शहर में चोरी की वारदातों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही। चोर आए दिन मकानों और दुकानों, घरो पर लूट की वारदात कर लोगो को निशाना बना रहे हैं।

शहर के थाना क्षेत्रों में चोरी होने के मामले सामने बढ़ते ही जा रहे है। महिलाए अपने आप को घरो में भी सुरक्षित नही महसूस कर पा रही है। शहर में बढ़ते अपराध से घरो के बहार भी महिलाए निकलने पर डर रही है। वही असपास पार्को में भी मॉर्निक वाक ओर नाइट वाक करने से डर रही है। पुलिस केवल हेलमेट की चेकिंग पर व्यस्त है। शहर में किराए की बाइके धड़ल्ले से दी जा रही है। इसी के कारण शहर में दिनों दिन अपराध बढ़ रहे है। पुलिस गश्त वार्ड क्षेत्रो में सही से नही हो रही। शहर भर के थानों में पुलिस जवान एवं महिला पुलिस कम है। इसी कारण शहर में गस्त ना होने से लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। महिला पुलिस भी थानों पर लगाई जाए और वार्ड क्षेत्र में पार्क, मंदिर के आस पास गस्त डेली करे। असमाजिक तत्वों पर पुलिस सख्त कार वाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: