पार्षद खालिद राणा ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का किया स्वागत
शकील खान
छबड़ा (मातृभूमि न्यूज)। क़स्बे में शनिवार को देवनारायण जयंती के उपलक्ष में भगवान श्री देवनारायण की शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा क़स्बे के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220903-WA0188-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
शोभायात्रा का क़स्बे में कई जगहो पर लोगो ने पुष्पवर्षा कर, शरबत व पानी पिलाकर स्वागत किया गया। पार्षद खालिदा राणा ने भी क़स्बे के छतरी चौराहे पर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा सामाजिक सौहार्द तथा भाईचारे की मिसाल कायम की है।