कल मनाया जाएगा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

अमित अग्रवाल

चौमहला (मातृभूमि न्यूज)। चौमहला जैन धर्म के महापर्युषण पर्व के अवसर पर शनिवार को चौमहला जैन उपाश्रय में कल्पसूत्र का वाचन किया गया तथा रविवार को मन्दिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार शाम मन्दिर में कल्पसूत्र उठाने की बोली लगाई गई। जिसका लाभ नवरतन विकास मेहता परिवार ने लिया। शनिवार सुबह लाभार्थी के परिवार के निवास से कल्पसूत्र को बधा कर बेंड बाजो के साथ जुलूस के रूप जैन मंदिर ले जाया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया। वही जैन मंदिर उपाश्रय में स्वाध्याय बन्धु सन्तोष चतर के द्वारा पाठ का वाचन किया गया। रविवार को मन्दिर में भगवान महावीर का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। मांगीलाल संचेती ने बताया रविवार सुबह 10 बजे चौमहला में तथा गंगधार दोपहर  2.30 बजे जन्मवांचन होगा। 

वही जैन स्थानक  सुधर्म भवन में आयोजित प्रवचन माला में साध्वी कमलावती जी महाराज का कहा पर्युषण पर्व आत्म शुद्धि का पर्व है। हमे अपनी आत्मा में आये प्रदूषण को हटाना है। तभी हमारा यह पर्व मनाना सार्थक होगा।

उन्होंने कहा कि सत्कर्म करना हमारा कर्तव्य है। सत्कर्म से ही सुख मिलता है। प्राणी जैसा कर्म करता है वैसा ही फल भोगता है। अच्छे कर्मो का अच्छा फल व बुरे कर्मों का बुरा फल मिलता है। महासति जी की प्रेरणा से स्थानक में बड़ी संख्या में धर्म ध्यान हो रहा है तथा बड़ी संख्या में तपस्या का क्रम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: