देई (मातृभूमि न्यूज)। देई पुलिस ने नाबालिक बालिका से दुष्कर्म करने के मामले मे फरार चल रहे आरोपित युवक को गिरफतार करने मे सफलता प्राप्त की।
![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221217-WA0147-1024x768.jpg?resize=640%2C480&ssl=1)
थानाधिकारी बुद्धराम जाट ने बताया कि मध्यप्रदेश के जिला अगर मालवा गांव मरकडिया निवासी गोपाल सिंह राजपूत (35) पुत्र पर्वतसिंह सोधिंया राजपूत को पुलिस टीम ने गिरफतार किया गया। आरोपित को गिरफतार करने के लिए पुलिस ने आरोपी के मकान हणोतिंया रायमल थाना सुनैल व करकडिया थाना सोयत म.प्र. मे तलाश हेतु कई बार दबिश दी गई। 16 दिसम्बर को आरोपी को डिटेन कर गिरफतार किया गया। आरोपी पर पोक्सो एक्ट,एससी एसटी एक्ट मे गिरफतार किया गया। मामले को लेकर फरियादिया ने 29 जनवरी 2021 को थाने मे 14 वर्षीय बालिका के स्कूल जाने के बाद नही लोटने पर पुलिस मे रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने नाबालिक पीडिता को 24 अगस्त 2022 को मुखबीर की सूचना पर दस्तयाब किया था। ओर पीडिता के बयान पर पोक्सो व एससी एसटी एक्ट जोडकर जांच के लिए नैनवां वृताधिकारी को जांच सोंपी गई थी। आरोपित को गिरफतार करने वाली विशेष टीम मे थानाधिकारी बुद्धराम जाट, कानिस्टेबल सांवरालाल, हरिराम शामिल रहे।