आयुष गौतम 

देई (मातृभूमि न्यूज)। कस्बे मे रियासत कालीन गढ की दीवार शुक्रवार रात्री को अचानक ढह गई। जिससे साईड मे जाने वाली गली का रास्ता बंद हो गया। आसपास के लोगो ने बताया कि रात्री करीब साढे नो बजे के दीवार का एक हिस्सा ढह गया।

हिस्सा ढहने पर हुई आवाज से आसपास के लोग सहम गये। रात होने से गली मे होकर लोगो की आवाजाही बंद थी। जिससे बडा हादसा होने से बच गया। रात्री मे ही कस्बे के बडा जैन मंदिर की गली मे रहने वाली विधवा महिला गेन्दोडी मीना पत्नी गिरिराज का कच्चा मकान भी ढह गया। लोगो ने महिला के प्रधानमंत्री आवास योजना मे मकान बनवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: