जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। गायत्री परिवार की युवा इकाई दीया द्वारा संचालित बाल संस्कार शाला के माध्यम से आर पी कॉलोनी में आयोजित पांच दिवसीय पर्यावरण गणेश उत्सव का समापन समारोह रविवार शाम को इक्यावन दीपक द्वारा महाआरती और इको फ्रेंडली गणेश के विसर्जन के साथ उत्साह और संकल्पपूर्वक संपन्न हुआ। 

दीया के प्रवक्ता गोविंद प्रजापत ने बताया कि कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों गजेंद्र सिंह जैन, सुभाष व्यास, मोहन सिंह नरावत, शंकर लाल सेठ, शिव रतन पुरोहित, लूणकरण, रणवीर सिंह, चेतन राम प्रजापत, गंगा सिंह, भीम सिंह, नेपाल सिंह, मनोहर लाल खत्री, भगवान दास खत्री, संतोष व्यास, मधुबाला पुरोहित द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ जिसमे भवानी द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया। दिया कार्यकर्ता लून सिंह कनोई, नरेश सारस्वत, बाबूदान कोड़ा, गगेंद्र सिंह आर्य, नरेंद्र सिंह भाटी, राजेश माहेश्वरी, संजय पुरोहित, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, राजेश राठौड़, अनिता शर्मा, संगीता राठौड़, नरपत लाल शर्मा द्वारा अतिथियों का गायत्री मंत्र का दुपट्टा और साहित्य से सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिनीशा द्वारा नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना, अजयपाल सिंह द्वारा संगीतमय योगासनों का, आयुष खत्री ने गायन डाल डाल पर सोने की चिड़िया, राघव शर्मा और सानिध्य ने अच्युतम केशवम, रुद्रांश ने शिवस्तुति मंत्र, नासर ने देशभक्ति गीत  और पारुल बंसल ने अपना छोटा सा परिवार गीत प्रस्तुत किए। प्रवीण सिंह ने वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ और पॉलिथिन से बचने के लिए नारों के माध्यम से  पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक  किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सभी गणमान्य नागरिकों द्वारा 51 दीपक से भगवान गणपति की महा आरती रहा जिससे भक्तिमय वातावरण बन गया। मनु गौतम ने गायत्री मंत्र का गायन कर सभी को उसका भावार्थ भी समझाया। गणेश उत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथिथियो द्वारा स्मृति चिन्ह और इको फ्रेंडली बैग प्रदान किए गए। सुभाष चंद्र व्यास ने भगवान गणपति को विदाई से पूर्व सभी बच्चों से जन्मदिवस पर पौधा लगाने, कचरे का सही निस्तारण करने, पॉलिथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग, नदी तालाब आदि को प्रदूषित ना करने का संकल्प दिलाया और दीया गायत्री परिवार को  उद्देश्यपूर्ण और प्रभावी कार्यक्रम के आयोजन हेतु आर पी कालोनी विकास समिति की ओर से आभार प्रकट किया। मनीषा छंगाणी ने गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला के महत्व की जानकारी दी और अभिभावकों से  दीया द्वारा संचालित साप्ताहिक बाल संस्कार शाला में प्रवेश के लिए निवेदन किया। कार्यक्रम के अंत में लूणसिंह, मुकुट शर्मा, रेखा कंवर, अनिता शर्मा ने सभी उपस्थित बच्चों और नागरिकों के साथ विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना के साथ वेद मंत्रों के साथ पर्यावरण गणेश भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की और तुलसी के गमले में भावपूर्वक विसर्जित किया गया। सभी को प्रसाद के रूप में तुलसी का पौधा प्रदान किया गया। कार्यक्रम संचालक मुकुट शर्मा ने उत्सव को सफल बनाने हेतु विकास समिति और सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: