राजेन्द्र कुमार मेघवाल                                               

मंडाना (मातृभूमि न्यूज़)। मंडाना क्षेत्र के कसार गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडाना मंडल द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस श्रृंखला में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा एक तिरंगा मार्च जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम कसार में निकाला गया। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आदित्य पाठक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रेमराज बंजारा, हर घर तिरंगा अभियान मंडल संयोजक दिलीप मेवाड़ा, घुमंतू प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुरावत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष यधवर सिंह चारण, भाजयुमो मंडल महामंत्रीअशोक चांदना, मनोज कुमार चारण, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष रवि मीणा, सांवरिया चौहान, मंडल मंत्री राकेश गुर्जर, अतुल मेरोठा, जीतेश पांचाल, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र यादव मेघवाल, मोहन, नंदकिशोर चारण, कमलेश सिंह, श्याम सुन्दर मेघवाल, मुकेश गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: