![](https://i0.wp.com/matrabhuminews.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220830-WA0427.jpg?fit=1080%2C720&ssl=1)
माँजी
जैसलमेर (मातृभूमि न्यूज़)। देश के गृह मंत्री अमितशाह 10 सितंबर को जोधपुर में संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे जिसमे संभाग के छः जिलों के सभी मण्डल अध्यक्ष व मण्डल की पूर्ण कार्यसमिति,बूथ अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र सयोजक एवं प्रभारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,जिले के पदाधिकारी, सभी जन प्रतिनिधि एव पूर्व विधायक, राष्ट्रीय व प्रदेश समिति सदस्य, आमंत्रित सदस्य अपने अपने मंडल अनुसार भाग लेंगे। इस संबंध में जोधपुर की बैठक मे भाग ले कर लोटे भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा ने बताया कि इसकी तैयारी के संबंध में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की बुधवार को 11 बजे कार्यालय में अत्यावश्यक बेठक बुलाई है जिसमे सम्मेलन हेतु जिम्मेदारी सोपी जायेगी। महामन्त्री सुशील व्यास ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्षों को अपने मंडलो की सूची के साथ उपस्थित होने हेतु कहा गया है।