शकील खान

छबडा (मातृभूमि न्यूज़)। विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय मे बुधवार को गुरु पुर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें छात्रों के आचार्यो की आरती उतारकर प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य अमृत लाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिक्षाविद गिरधर गोपाल रहे, अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता नायब तहसीलदार मदन गोपाल ने की, विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जिस तरह के स्कूलों में शिक्षा दी जा रही है। वह काम प्राचीन काल में गुरुकुल किया करते थे। गुरु के मार्गदर्शन में शिक्षा का कार्य निशुल्क होता था। इस कारण गुरुओं को ब्रह्मा विष्णु महेश से भी बढ़कर माना जाता था।भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर गुरू शिष्य परंपरा का निर्वहन वर्तमान में विद्या भारती के विद्यालय कर रहे हैं। प्रतिवर्ष आषाढ़ मास की पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा रूप में मनाते हैं। महर्षि वेदव्यास ने चार वेद 18 पुराण, उपनिषद और गीता की रचना की है। उन्होंने उपस्थित सभी को महर्षि वेदव्यास की शिक्षा पर चलने का आह्वान किया। विद्या मंदिर के सचिव नरेंद्र कुमार सोने ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में विद्या मंदिर में अध्यापन कराने वाले सभी आचार्य दीदियों को प्रबंध समिति द्वारा विद्यालय वेश भेंट कर सम्मानित किया तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं में 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर छात्र हरिओम नागर को प्रबंध समिति की ओर से 11000 रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए विद्या भारती के लक्ष्य एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन आचार्य राजेंद्र रावल ने किया। समारोह का आभार प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोक भार्गव द्वारा किया गया। समारोह मे समिति कोषाध्यक्ष मनीष गर्गमनोज गगरानी, संतोष गालव, रामदयाल मीणा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघ चालक राजेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे। आभार एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: